खेल

परिसीमन बिल में क्या खास? स्टालिन-पवार बिगाड़ेंगे इंडिया गठबंधन का खेल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
परिसीमन बिल में क्या खास? स्टालिन-पवार बिगाड़ेंगे इंडिया गठबंधन का खेल

लोकसभा में महिला आरक्षण लागू कराने के लिए केंद्र सरकार एक बार फिर संविधान संशोधन विधेयक लाने जा रही है, लेकिन इस बार इसके साथ सियासी समीकरण भी बदल गए हैं. 30 नवंबर को लोकसभा में पेश होने वाले संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026 में हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.

सरकार ने इस बदलाव के जरिए दक्षिण भारतीय राज्यों की उस आशंका को दूर करने की कोशिश की है, जिसमें आबादी के आधार पर परिसीमन होने से उनकी संसद में हिस्सेदारी घटने का डर था.

इस बीच डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एसपी) का नए प्रस्ताव के प्रति सकारात्मक रुख विपक्षी गठबंधन INDIA के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.

अप्रैल में जिस विधेयक के खिलाफ विपक्ष एकजुट था, अब उसी पर उसके प्रमुख सहयोगी अलग-अलग रास्ते अपनाते नजर आ रहे हैं.

850 तक हो सकती है लोकसभा की सदस्य संख्या

नए विधेयक में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 550 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है. इनमें राज्यों से अधिकतम 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य हो सकेंगे.

इसी तरह राज्यों की विधानसभाओं में सदस्यों की अधिकतम संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने की तैयारी है.

विधेयक का सबसे अहम प्रावधान यह है कि परिसीमन के दौरान प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी.

इससे राज्यों के बीच लोकसभा में सीटों का मौजूदा अनुपात बना रहेगा.

यही वह बदलाव है, जो अप्रैल में लाए गए पुराने विधेयक में नहीं था और दक्षिण भारतीय राज्यों की प्रमुख आपत्ति भी यही थी.

2011 की जनगणना से परिसीमन, 2051 तक नहीं बदलेगा बंटवारा

प्रस्तावित व्यवस्था में परिसीमन के लिए संशोधन लागू होने की तारीख तक उपलब्ध नवीनतम प्रकाशित जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल होगा.

इसका मतलब है कि 2011 की जनगणना के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं दोबारा तय की जा सकेंगी.

हालांकि, सीट

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।