परिसीमन बिल पर नए समीकरण, स्टालिन के समर्थन के बाद अमित शाह के घर DMK सांसदों की बड़ी बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
परिसीमन बिल पर डीएमके के रुख में आए बड़े बदलाव के बाद सियासी गलियारों में हलचल और तेज हो गई है.
पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम एमके स्टालिन की ओर से बिल को समर्थन देने के ऐलान के बाद अब डीएमके के वरिष्ठ सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रहा है.
सूत्रों के मुताबिक, गृहमंत्री के आवास पर चल रही इस अहम बैठक में कनिमोझी, दयानिधि मारन और टी आर बालू समेत पार्टी के कई सांसद मौजूद हैं.
इससे पहले दिन में एमके स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर साफ किया कि डीएमके उस परिसीमन विधेयक का समर्थन करती है, जिसमें निष्पक्ष परिसीमन की मांगें शामिल हैं.
स्टालिन ने लिखा कि जिन दो प्रमुख मांगों को लेकर पार्टी ने पिछले अप्रैल में परिसीमन बिल का विरोध किया था, उन्हें नए विधेयक में लिखित रूप से शामिल कर लिया गया है.
उन्होंने इसे 2024 से डीएमके के निरंतर संघर्षों और तमिलनाडु समेत सभी दक्षिणी राज्यों की जीत बताया.
स्टालिन ने परिसीमन बिल का किया समर्थन
स्टालिन ने अपने संदेश में कहा कि बिना भावुक हुए और शांत मन से इस पर सोचने की जरूरत है कि यदि इस विधेयक को हाथ से जाने दिया गया तो क्या स्थिति बनेगी.
नए प्रस्ताव में 1971 की जनसंख्या के आधार पर सभी राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या में 50 फीसदी बढ़ोतरी का प्रावधान रखा गया है.
उन्होंने बताया कि सांसदों की बैठक में गहराई से समीक्षा करने के बाद डीएमके ने इसके उस स्वरूप का समर्थन करने का फैसला किया है, जो व्यावहारिक रूप से संभव है और राज्य के लिए फायदेमंद भी.
राहुल गांधी का बीजेपी पर पलटवार
परिसीमन विधेयक और 850 सीटों के संभावित खाके को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. 2024 के चुनावों पर 'वोट चोरी' के आरोप दोहराते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'सरकार का मानना है कि लोकसभा में 543 सदस्यों की जगह 850 सदस्य होने चाहिए और इस
📡 स्रोत: ABP Live