परिसीमन बिल पास कराने के लिए सरकार का प्लान तैयार:सभी राज्यों में 50% सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव; DMK, NCP(SP) और YSRCP समर्थन दे सकती हैं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
संसद का स्पेशल सत्र 30 नवंबर से फिर शुरू होने जा रहा है। सरकार इससे पहले परिसीमन विधेयक को लेकर 50% सीटें बढ़ाने के फॉर्मूले पर विचार कर रही है। इसके तहत लोकसभा में हर राज्य की मौजूदा सीटों में 50% की समान बढ़ोतरी की जाएगी और राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात बरकरार रखा जाएगा। इससे दक्षिणी राज्यों की यह चिंता दूर हो सकती है कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने से उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे अधिक आबादी वाले राज्यों की सीटें बढ़ जाएंगी और दक्षिणी राज्यों का संसद में प्रतिनिधित्व घट जाएगा।
सरकार ने 2 तिहाई बहुमत जुटाने की कवायद भी शुरू कर दी है। सरकार को DMK-NCP (SP) और YSRCP से सशर्त समर्थन मिलने की उम्मीद है। शाह पहले भी 50% बढ़ाने का प्रस्ताव रख चुके अप्रैल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सभी राज्यों की सीटें 50% बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन यह आश्वासन विधेयक में शामिल नहीं था।
उस समय संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में 298 वोट मिले थे, जबकि दो-तिहाई बहुमत के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। सरकार को 54 वोट कम मिले थे। अब सरकार विधेयक में इस फॉर्मूले को लिखित रूप देने पर विचार कर रही है। अब सरकार का नंबर गेम समझिए लोकसभा- NDA को 40 सांसदों की कमी, DMK-NCP और YSRCP से समर्थन की उम्मीद परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है।
यानी, 540 सदस्यों वाली लोकसभा में सभी सांसदों के मतदान करने पर 360 वोट जरूरी होंगे। अभी NDA के पास करीब 320 सांसद हैं। ऐसे में सरकार को 40 सांसदों के समर्थन की और जरूरत है। सरकार को इस कमी को पूरा करने के लिए DMK, NCP (शरदचंद्र पवार) और YSR कांग्रेस पार्टी से समर्थन मिलने की उम्मीद है।
इन तीनों दलों के पास लोकसभा में कुल 34 सांसद हैं। इनमें DMK के 22, NCP (शरदचंद्र पवार) के 8 और YSR कांग्रेस के 4 सांसद हैं। अगर तीनों दल विधेयक के समर्थन में वोट करते हैं, तो NDA के पक्ष में 354 वोट हो सकते हैं। इसके अलावा सरकार UPPL-ZPM के 1-1 सांसदों का समर्थन भी जुटाने की तैयारी कर रही है।
बाकि बचे 4 वोट विपक्ष की पार्टियों से क्रॉस वोटिंग हो सकती है। राज्यसभा- NDA को 11 सांसदों की कमी, DMK-NCP(SP) और YSRCP के समर्थन से बहुमत राज्यसभा में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को पास कराने के लिए NDA क
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar