देश

"पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य" विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
"पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य" विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में "पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य" विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। सम्‍मेलन में पर्यावरण विशेषज्ञ और सर्वोच्च, उच्च तथा जिला न्यायालयों के न्यायाधीश शामिल होंगे। विभिन्न मंत्रालयों के सचिव और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सम्‍मेलन में राज्य न्यायिक अकादमियों, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों, राज्य विशेषज्ञ मूल्यांकन समितियों, राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरणों और राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरणों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें 17 देशों के प्रतिष्ठित न्यायाधीश और न्यायिक प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

यह सम्मेलन न्यायिक दृष्टिकोण, वैज्ञानिक ज्ञान, पर्यावरण से जुडी सुशासन प्रक्रियाओं और संस्थागत अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।