राज्य

पातालकोट के पहाड़ों में पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के ट्रेकर्स

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पातालकोट के पहाड़ों में पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के ट्रेकर्स

छिंदवाड़ा स्थित पातालकोट की खूबसूरत वादियों में देशभर से आए ट्रेकर्स प्रकृति और जनजातीय संस्कृति को करीब से जान रहे हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, जिला प्रशासन और इंडिया हाईक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय ट्रेकिंग कार्यक्रम में देश के विभिन्न महानगरों से आए 20 प्रतिभागी शामिल हुए।

खास बात यह है कि इस अभियान में 23 वर्ष के युवा से लेकर 76 वर्ष के बुजुर्ग तक ने हिस्सा लिया। लगभग 25 किलोमीटर लंबे इस ट्रेकिंग अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने दूधी नदी के किनारे राजाखोह में जंगलों, पहाड़ों और प्राकृतिक परिवेश के बीच समय बिताया। साथ ही पातालकोट के रीति-रिवाजों, पारंपरिक जीवनशैली और इतिहास को भी जाना।

-------- बाइट बलराम राजपूत नोडल अधिकारी पर्यटन विभाग

बाइट महावीर ट्रैकर ----- पातालकोट के पहाड़ों में पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के ट्रेकर्स

चार दिवसीय ट्रेकिंग में 23 वर्षीय युवा से लेकर 76 वर्षीय बुजुर्ग तक हुये शामिल

पातालकोट के रीतिरिवाजों, पारंपरिक जीवनशैली सहित इतिहास को जाना ट्रेकर्स ने

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।