राज्य

पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन दो दिसंबर तक बढ़ा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन दो दिसंबर तक बढ़ा

त्यौहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में दो दिसंबर तक विस्तार किया है। पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन पटना से इक्कीस सितंबर से तीस नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी। वहीं, चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन चर्लपल्ली से पच्चीस सितंबर से सत्ताईस नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इस टेªन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों में दिया गया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर पटना और चर्लपल्ली के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के परिचालन को 2 दिसंबर तक बढ़ाने के बारे में है। रेलवे प्रशासन ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे त्योहारों के दौरान आवागमन सुगम होगा और लोगों को यात्रा में आसानी मिलेगी। आम जनता पर इसका असर यह होगा कि यात्रा का समय कम होगा, लागत घटेगी और भीड़भाड़ कम होगी, जिससे यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।