राज्य

पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जनजीवन प्रभावित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, जनजीवन प्रभावित

सितंबर 04, नई दिल्ली: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा और सोन नदियों के बढ़े जलस्तर से दानापुर और मनेर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

दियारा क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। इससे लोगों को आवागमन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही, राहत और बचाव कार्यों के लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं।

फ़ोटो: पटना के कच्ची दरगाह के पास गांव के निचले इलाके में भरा बाढ़ का पानी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।