अपराध

पटना- नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से रेप का आरोप:आरोपी फरार; हिरासत में संचालक, खुद को सरकारी वरिष्ठ अधिकारी बताकर झांसे में लिया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पटना- नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से रेप का आरोप:आरोपी फरार; हिरासत में संचालक, खुद को सरकारी वरिष्ठ अधिकारी बताकर झांसे में लिया

पटना के खगौल थाना क्षेत्र के पीजीएस मोड़ स्थित सैनिक गेस्ट हाउस में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग किशोरी के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बस में सफर के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने खुद को सरकारी वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए दावा किया था कि वह कई लोगों को सरकारी नौकरी दिला चुका है। आरोपी ने किशोरी को सरकारी नौकरी दिलाने का दिया झांसा जान पहचान होने के बाद दोनों के बीच करीब एक सप्ताह तक फोन पर बातचीत हुई।

आरोपी ने किशोरी को भी सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और पटना आने को कहा। किशोरी ने इस संबंध में अपने परिजनों को भी जानकारी दी थी। आरोप है कि रविवार को सरकारी नौकरी से संबंधित कागजात और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा करने के बहाने आरोपी ने किशोरी को पीजीएस मोड़ स्थित मेन रोड के तीसरे तल पर संचालित सैनिक गेस्ट हाउस बुलाया।

पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार किशोरी अपने परिजनों के साथ आरोपी से मिलने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।

इसके बाद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए फुलवारी स्थित एम्स ले जाया गया। पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक अंकित कुमार को हिरासत में लिया है। साथ ही संबंधित कमरे को सील कर दिया गया है और गेस्ट हाउस के आगंतुक रजिस्टर को जब्त किया गया है। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रही है।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आरा के आसपास के क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।