पटना सिटी में मनाई गई शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Marking : Lead All
पटना सिटी में मनाई गई शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती
शहीद भगत सिंह की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया।
28 सितंबर , पटना सिटी (पटना, बिहार) : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को सांप्रदायिक सद्भाव समन्वय समिति की ओर से पटना सिटी स्थित भगत सिंह चौक पर समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया।
इस अवसर पर समिति के महासचिव विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए बेहद कम उम्र में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि जिस आदर्श और दर्शन के साथ भगत सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया, उसे अपने जीवन में आत्मसात करने और उनके विचारों का अनुसरण करने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए।
इस स्टोरी फोल्डर में :
बाइट - विजय कुमार सिन्हा महासचिव, सांप्रदायिक सद्भाव समन्वय समिति, पटना सिटी
Caption : शहीद भगत सिंह की प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया।