व्यापार

पटना का टिकट 14000 के पार, हवाई किराया 3 गुना महंगा, सरकारी दखल की मांग

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पटना का टिकट 14000 के पार, हवाई किराया 3 गुना महंगा, सरकारी दखल की मांग

त्योहारी सीजन की सुगबुगाहट शुरू होते ही हवाई यात्रा की कीमतें आसमान छूने लगी हैं.

दशहरा, दीवाली और छठ पूजा के समय दिल्ली से पटना, दरभंगा, कोलकाता समेत कई प्रमुख रूट्स पर टिकटों की कीमत आम दिनों के मुकाबले काफी ऊपर पहुंच गई है. कुछ रूट्स पर किराया तीन गुना से भी ज्यादा महंगा हो गया है.

ऐसे में त्योहारों पर घर लौटने की तैयारी कर रहे मध्यमवर्गीय परिवारों और कामकाजी यात्रियों के बजट को बड़ा झटका दिया है.

दिल्ली से पटना और दरभंगा का टिकट भी महंगा

बिहार जाने वाली उड़ानों में त्योहार के आसपास किराये में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है.

जहां आम दिनों में दिल्ली-पटना का किराया करीब 4500 रुपये होता है, वह दुर्गा पूजा के समय कम से कम 6000 रुपये है, जबकि दिवाली के समय करीब आते-आते किराया तीन गुने से भी ज्यादा हो कर 14000 रुपये तक पहुंच रहा है.

बात करें, दिल्ली-दरभंगा रूट की तो इस रूट पर टिकटें और भी महंगी हैं.

जहां सामान्य किराया करीब 6500 रुपये रहता है, वह किराया दुर्गा पूजा के दौरान 17000 रुपये तक पहुंच गया है.

हालांकि, दिवाली के समय इसका किराया फिलहाल दुर्गा पूजा के समय से थोड़ा सस्ता होकर 12000 रुपये बताया जा रहा है.

वहीं, दिल्ली-कोलकाता रूट पर सामान्य दिनों में करीब 8000 रुपये तक रहने वाला किराया दुर्गा पूजा में 11000 रुपये तक पहुंच गया है.

त्योहारी सीजन का असर दूसरे बड़े रूट्स पर भी दिख रहा है.

दिल्ली-मुंबई रूट पर जहां कुछ समय पहले आने-जाने का किराया करीब 10 हजार रुपये था, वहीं अब यह 18 से 25 हजार रुपये तक बताया जा रहा है.

दिल्ली-अहमदाबाद के लिए 10 से 12 हजार रुपये का किराया बढ़कर 18 से 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है. दिल्ली-बेंगलुरु रूट पर भी यात्रियों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है.

पहले करीब 12 से 15 हजार रुपये में होने वाला आने-जाने का सफर अब 30 से 35 हजार रुपये तक पहुंचने का दावा किया गया है.

दिल्ली-कोलकाता रूट पर भी किराया करीब 11 हजार रुपये से बढ़कर 20 हजार रुपये तक बताया जा रहा है.

मांग बढ़ने से बदलने लगे टिकट के दाम

<p style="text-align: just

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।