राजनीति

पटना में कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान रक्षा मार्च':इनकम टैक्स गोलंबर से शहीद स्मारक तक जाएगी, राजेश राम करेंगे नेतृत्व

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 26 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पटना में कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान रक्षा मार्च':इनकम टैक्स गोलंबर से शहीद स्मारक तक जाएगी, राजेश राम करेंगे नेतृत्व

पटना में कांग्रेस की ओर से विशाल ‘संविधान रक्षा मार्च' का आयोजन किया गया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में राजधानी में यह मार्च निकाला जाएगा। दोपहर 12:30 बजे इनकम टैक्स गोलंबर से संविधान रक्षा मार्च प्रारंभ होगा। यह मार्च आर ब्लॉक होते हुए शहीद स्मारक पहुंचेगा।

इस मार्च में राजेश राम, कृष्णा अल्लावरु, पप्पू यादव, प्रदीप नरवाल साहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल होंगे। यहां कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती तथा संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प लेंगे। 26 नवंबर को ‘संविधान रक्षा मार्च’ का आयोजन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, 26 नवंबर को राज्य मुख्यालय पर ऐतिहासिक जनसमूह के साथ ‘संविधान रक्षा मार्च’ का आयोजन किया जाएगा।

मार्च की शुरुआत डॉ.

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर या महात्मा गांधी की प्रतिमा से होगी। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। कांग्रेस ने जिला स्तर पर तैयारी, वोट रक्षकों की नियुक्ति और जमीनी कार्यकर्ताओं और मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण पूरा करने का निर्देश दिया था। 29 नवंबर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल’ वहीं, 22 से 30 नवंबर तक नियुक्त वोट रक्षक बूथ स्तर पर हटाए गए मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और इसकी निगरानी व रिपोर्टिंग मंडल अध्यक्षों को करनी होगी।

इसके बाद 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक सत्यापन के निष्कर्षों के आधार पर गांव और मंडल स्तर पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ चौपाल’ आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया गया है। कांग्रेस ने सभी जिला, प्रखंड और मंडल स्तर के पदाधिकारियों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता के साथ काम करने और सोशल मीडिया पर भी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।