Patna Encounter: बिहटा की सोन नदी में नाव पर रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से मुठभेड़, दारोगा समेत दो घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Patna Encounter: बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत परेव गांव के पास 30 अगस्त, 2026 दिन रविवार की सुबह सोन नदी में पुलिस और बेखौफ अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई.
नदी में नावों से अवैध रंगदारी वसूल रहे अपराधियों की सूचना पर जब पुलिस टीम कार्रवाई करने पहुंची, तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया.
वहीं, इस मुठभेड़ में एक दारोगा भी गोली लगने से घायल हो गए.
📡 स्रोत: NewsData.io