पत्नी को ऑपरेशन थिएटर में जाते देख टूट गए सलमान के को-स्टार अली, सर्जरी के वक्त आंखों से छलके आंसू
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तेलुगू सिनेमा में अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले एक्टर अली इन दिनों मुश्किल दौर से गुजरे हैं. उनकी पत्नी जुबैदा अली की हाल ही में हार्ट सर्जरी हुई है.
अपनी पत्नी को इस हालत में देख एक्टर काफी इमोशनल दिखे.
अब जुबैदा ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए इस मुश्किल समय की झलक दिखाई है.
वीडियो में पत्नी को सर्जरी के लिए जाते देख अली अपने आंसू नहीं रोक पाए.
पत्नी की सर्जरी के दौरान खुद को संभाल नहीं पाए अली
जुबैदा अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो हार्ट सर्जरी के लिए अस्पताल में नजर आईं.
बताया गया कि कुछ समय पहले उन्हें अचानक हर्ट में प्रॉब्लम हुई, इसके बाद डॉक्टरों ने जांच की और सर्जरी कराने की सलाह दी.
मेडिकल रिपोर्ट्स सामने आने के बाद अपनी पत्नी को इस दर्द से गुजरते देख अली भी काफी परेशान थे.
हालांकि, इस मुश्किल वक्त में अली ने जुबैदा का साथ नहीं छोड़ा और उन्हें हिम्मत देते रहे. कुछ दिन पहले उनकी सर्जरी सक्सेसफुल हो गई और वो रिकवरी पर हैं.
जुबैदा ने पति के लिए जाहिर किया प्यार
वहीं, जुबैदा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है, एक्टर अपनी पत्नी को हॉस्पिटल में इस हालत में देख अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोए.
इस पल को शेयर करते हुए जुबैदा ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है.
<blockquote class="instagram-media" style="background: #FFF; border: 0; border-radius: 3px; box-shadow: 0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width: 540px; min-width: 326px; padding: 0; width: calc(100% - 2px);" data-instgrm-captioned="" data-instgrm-permalink="https://www.instagram.com/reel/De58CQgperR/?utm_source=ig_embed utm_campaign=loading" data-inst
📡 स्रोत: ABP Live Film