पत्रकार अभिषेक भारती मामले पर रांची प्रेस क्लब और संगठनों का विरोध, भाजयुमो ने किया धरना प्रदर्शन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पत्रकारों पर कथित ज्यादती के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, अभिषेक भारती मामले में पत्रकारों ने निकाला मार्च, भाजयुमो ने किया धरना प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग।
Short Headline: पत्रकार अभिषेक भारती मामले पर रांची प्रेस क्लब और संगठनों का विरोध, भाजयुमो ने किया धरना प्रदर्शन
अभिषेक भारती विरोध प्रदर्शन, रांची, डीडी
पत्रकारों पर कथित ज्यादती के खिलाफ रांची में प्रदर्शन
अभिषेक भारती मामले में पत्रकारों ने निकाला मार्च
अभिषेक भारती मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
पत्रकारों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ बढ़ा विरोध
एंकर पत्रकार अभिषेक भारती से जुड़े मामले को लेकर रांची में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। पत्रकार संगठनों से लेकर राजनीतिक संगठनों तक ने इस मामले में पुलिस और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। कहीं मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा गया, तो कहीं धरना देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. पत्रकारों की आवाज उठी, तो विरोध का कारवां भी सड़कों पर उतर आया। पत्रकार अभिषेक भारती के साथ कथित पुलिसिया ज्यादती और सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई के विरोध में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लोकभवन तक मार्च निकाला। पत्रकारों ने राज्यपाल के माध्यम से गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
बाइट- पत्रकार
वीओ 02. इधर, इस मामले को लेकर राजनीतिक विरोध भी तेज हो गया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रांची के जाकिर हुसैन पार्क के समीप एक दिवसीय धरना देकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने सरकार और प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। वहीं अशोक बड़ायक ने कहना है कि लोकतंत्र में पत्रकारों की स्वतंत्रता और सुरक्षा बेहद जरूरी है।
बाइट- शशांक राज, प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा
बाइट- अशोक बड़ायक
अंतिम वीओ : बहरहाल, अभिषेक भारती से जुड़े मामले ने अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी बहस तेज कर दी है। पत्रकार संगठनों से लेकर राजनीतिक दलों तक की ओर से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाते हैं।
सहयोगी विकास कुमार के साथ रविकांत कुमार की रिर्पोट।