राज्य

पायलट स्मित मच्छर के लिए सोमनाथ मंदिर में महापूजा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पायलट स्मित मच्छर के लिए सोमनाथ मंदिर में महापूजा

अक्टूबर 01, नई दिल्ली: भारतीय पायलट स्मित मच्छर के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर श्री सोमनाथ मंदिर में विशेष महापूजा की गई।

इस अवसर पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के साथ अविरत महामृत्युंजय मंत्रजाप अनुष्ठान भी शुरू किया गया।श्री सोमनाथ मंदिर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा—"राष्ट्र के गौरव, वीर पायलट स्मित मच्छर के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ में विशेष महापूजा।तेल-अवीव की उड़ान के दौरान अदम्य साहस, सूझबूझ और अद्वितीय कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए 9/11 जैसे क्रूर षड्यंत्र को नाकाम कर 180 अनमोल जिंदगियों को सुरक्षित बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर के लिए श्री सोमनाथ महादेव की विशेष महापूजा की गई एवं अविरत 'महामृत्युंजय मंत्रजाप अनुष्ठान' प्रारंभ किया गया है।इस जांबाज युवा को भगवान शिव अपनी विशेष कृपा से शीघ्र ही पूर्णतः स्वस्थ करें।"

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।