PCB सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हुए रिजवान और सैम अयूब, टॉप केटेगरी में बाबर; देखें लिस्ट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-27 पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. मोहम्मद रिजवान को बाहर कर दिया गया है.
वह उन 7 खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें इसी साल सितंबर में इंग्लैंड दौरे के बीच वापस घर भेज दिया गया था.
इसके बाद ऑनलाइन बेटिंग के शक में NCCIA (नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी) ने जांच और पूछताछ की थी.
पीसीबी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में सैम अयूब का नाम भी शामिल है.
शान मसूद के रूप में एक और बड़ा नाम गायब है.
पीसीबी ने स्टेटमेंट जारी कर कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 38 पुरुष क्रिकेटरों के लिए एक नई केंद्रीय अनुबंध संरचना की घोषणा की है, जो 30 जून, 2027 को समाप्त होगी."
बाबर आजम और सलमान अली आगा टॉप केटेगरी में शामिल किए गए हैं, जो टेस्ट और वनडे के लिए हैं. पाकिस्तान बोर्ड ने इस लिस्ट को 5 केटेगरी में बांटा है.
पहली केटेगरी में टेस्ट और वनडे के लिए बाबर और सलमान आगा को कॉन्ट्रैक्ट मिला है. दूसरा कॉन्ट्रैक्ट टेस्ट के लिए है, जिसमें 4 खिलाड़ी हैं.
वनडे और टी20 के लिए कॉन्ट्रैक्ट में फखर जमान, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी समेत 6 खिलाड़ी हैं.
चौथी केटेगरी टी20 के लिए कॉन्ट्रैक्ट पाने वालों की है, इसमें हसन नवाज, नसीम शाह, शादाब खान समेत 7 प्लेयर्स हैं. एक केटेगरी डेवलपमेंट की है, जिसमें अब्दुल समद समेत 19 प्लेयर्स हैं.
कॉन्ट्रैक्ट (टेस्ट और वनडे)
बाबर आजम और सलमान अली आगा.
कॉन्ट्रैक्ट (टेस्ट)
अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, साजिद खान और सऊद शकील.
कॉन्ट्रैक्ट (ODI और T20I)
अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी.
कॉन्ट्रैक्ट (T20I)
हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान और उस्म
📡 स्रोत: ABP Live Khel