PCB या BCCI, कौन देता है अपने खिलाड़ियों को ज्यादा सैलरी? अंतर जानकर उड़ जाएंगे होश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में नई सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी की है.
इस लिस्ट में खिलाडियों को फॉर्मेट के आधार पर बांटा गया है, ना कि ग्रेड सिस्टम के आधार पर.
मोहम्मद रिजवान, शान मसूद और सैम अयूब जैसे स्टार खिलाडियों को सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची से बाहर रखा गया है.
अक्सर पाकिस्तान की तुलना भारतीय बोर्ड BCCI के साथ होती है, लेकिन दोनों बोर्ड्स अपने-अपने खिलाडियों को कितनी तनख्वाह देते हैं, इसका अंतर जानकर आपके होश उड़ जाएंगे.
PCB ने इस बार फॉर्मेट के आधार पर सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची बनाई है.
कुछ खिलाडी सिर्फ टेस्ट खेलेंगे, कुछ टेस्ट और वनडे खेलेंगे, कुछ प्लेयर वनडे और ट20 दोनों फॉर्मेट में खेलेंगे. एक कैटेगरी केवल टी20 प्लेयर्स के लिए बनाई गई है.
दूसरी और BCCI ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी के तहत खिलाडियों को सैलरी देता है.
भारतीय खिलाडियों की सैलरी
भारतीय खिलाडियों को ग्रेड प्रणाली के तहत ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी में बांटा गया है.
शुभमन गिल, रवीन्द्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ग्रेड ए में आते हैं, जिसके लिए उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है.
वहीं रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज सहित कई बड़े नाम ग्रेड बी में आते हैं, जिन्हें एक साल में BCCI से 3 करोड़ रुपये मिलते हैं.
वहीं ग्रेड सी वाले खिलाडियों को एक साल में 1 करोड़ रुपये मिलते हैं.
पाकिस्तानी खिलाडियों की सैलरी
पाकिस्तानी खिलाडियों का कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम बेहद पेचीदा दिखाई पड़ता है. ट्रैक AB वाले खिलाडियों को 2 वर्गों में बांटा गया है.
ट्रैक AB के अंतर्गत बाबर आजम और सलमान आगा जैसे खिलाडी आते हैं जो टेस्ट और वडे, दोनों में खेलते हैं. इन खिलाडियों को करीब 16 लाख रुपये प्रतिमाह मिलते हैं.
ट्रै
📡 स्रोत: ABP Live Khel