पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो लोगों की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कोरबा, 5 सितंबर 2026
कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण मोड़ पर बाइक के अनियंत्रित होने से ये हादसा हो गया।
पुलिस के अनुसार करण चौहान (16) पिता बृजलाल मोटर साइकिल चला रहा था, जबकि राजा नेटी (14) पिता कैलाश पीछे बैठा था। दोनों तेजी से बाइक चलाते हुए लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मोड़ पर तेज रफ्तार मोटर साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के पेड़ से टकराने से दो नाबालिगों की मौत के बारे में है। यह विषय सड़क सुरक्षा और किशोरों के बीच अवैध तेज रफ्तार चलाने की समस्या को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन न करने से कितनी विनाशकारी दुर्घटनाएँ हो सकती हैं, और यह समाज में जागरूकता बढ़ाने का एक अवसर है। आम जनता पर इसका असर यह है कि लोग तेज रफ्तार से बचने और सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहने के लिए प्रेरित हो सकते हैं, जिससे भविष्य म