विदेश

पहली बार UPI से बुक होगा दुबई में बुर्ज खलीफा का टिकट, यहां जानें तरीका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पहली बार UPI से बुक होगा दुबई में बुर्ज खलीफा का टिकट, यहां जानें तरीका

क्या आप आने वाले समय में विदेश घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं? अगर आप दुबई या सिंगापुर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है.

दरअसल अब दुबई और सिंगापुर में भी भारतीय पेमेंट मोड UPI के जरिए आप पेमेंट कर सकते हैं.

यदि आप दुबई जा रहे हैं तो यहां पर आप UPI की मदद बुर्ज खलीफा का टिकट बुक कर सकते हैं. तो वहीं सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियो का टिकट भी बुक किया जा सकता है.

खास बात ये है कि यहां जाने के बाद अब भारतीयों को विदेशी कार्ड या दूसरे अंतरराष्ट्रीय पेमेंट ऑप्शंस पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

वित्त मंत्रालय ने 30 अक्टूबर 2026 को इस नई सुविधा की जानकारी दी है.

इसका उद्देश्य विदेश यात्रा के दौरान भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट बुक करना और भुगतान करना आसान बनाना है.

किन जगहों पर चलेगा UPI?

इस नई सुविधा के तहत फिलहाल दुबई और सिंगापुर के मुख्य पर्यटन वाली जगहों पर UPI से ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा.

इस लिस्ट में दुबई का बुर्ज खलीफा, सिंगापुर का यूनिवर्सल स्टूडियो और ओशनेरियम और एडवेंचर कोव वॉटरपार्क का नाम शामिल है.

यदि आप इनमें से किसी भी जगह जाते हैं तो आप पेमेंट के लिए भारतीय यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कैसे बुक करें बुर्ज खलीफा का टिकट बुक?

अगर आप दुबई घूमने जा रहे हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके टिकट बुक कर सकते हैं.

सबसे पहले बुर्ज खलीफा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

यहां पर अपनी पसंद का टिकट पैकेज सिल्वर, गोल्ड या प्लेटिनम को चुनें.

इसके बाद 'बुक नाओ' पर क्लिक करेंगे तो घूमने की तारीख और समय चुनने का ऑप्शन मिलेगा.

इसमें सारी जानकारी भरें और 'एड टू कार्ट' पर क्लिक करें.

इसके बाद चेकआउट करने पर पेमेंट का ऑप्शन आ जाएगा, इसमें UPI को चुनकर भुगतान करें.

भारतीय पर्यटकों को क्या होगा फायदा?

बता दें कि इस न

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।