पेंशन कल्याण मंत्रालय की पहल पर पलामू में शिविर, पेंशनधारियों ने बनवाया डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पेंशन कल्याण मंत्रालय की पहल पर पलामू में लगा शिविर, पेंशनधारियों ने बनवाया डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, पेंशनधारियों को डिजिटल प्रक्रिया की भी दी गई जानकारी।
Short Headline: पेंशन कल्याण मंत्रालय की पहल पर पलामू में शिविर, पेंशनधारियों ने बनवाया डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र
02 नवंबर, पलामू: पलामू के मेदिनीनगर में पेंशन कल्याण मंत्रालय की पहल पर राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान के तहत विशेष शिविर आयोजित हुआ। जीएलए कॉलेज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा और प्रधान डाकघर में लगाए गए शिविरों में बड़ी संख्या में पेंशनधारियों ने डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनवाया।
शिविर में पेंशनधारियों को डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी दी गई और मौके पर ही प्रमाणपत्र जारी किए गए। बीमार, दिव्यांग और बुजुर्ग पेंशनधारियों के घर जाकर भी अधिकारियों ने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी किया। इस अवसर पर निदेशक राकेश कुमार और यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक संजीव रंजन सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बाइट- राकेश कुमार, निदेशक, पेंशन कल्याण मंत्रालय