राज्य

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से धनबाद में लगाया गया शिविर, बनाए गए डीएलसी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से धनबाद में लगाया गया शिविर, बनाए गए डीएलसी

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की पहल, धनबाद में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के तहत लगा शिविर, पेंशनधारकों को मिली राहत, फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे बन रहा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, बैंकों के चक्कर से मिली मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुविधा।

Short Headline: पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से धनबाद में लगाया गया शिविर, बनाए गए डीएलसी

डीएलसी कैंपेन, धनबाद, अजय

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की पहल डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 से पेंशनधारकों को राहत

फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे बन रहा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

बैंकों के चक्कर से मिली मुक्ति, वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुविधा

एंकर पेंशनधारकों को अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंकों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। डिजिटल तकनीक ने इस प्रक्रिया को आसान बना दिया है। धनबाद में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैंपेन 5.0 के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से सेवानिवृत्त पेंशनधारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा दी जा रही है। इसी क्रम में पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के अवर सचिव समीन अंसारी ने धनबाद पहुंचकर शिविरों का निरीक्षण किया।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ 01. भारत सरकार की डिजिटल पहल के तहत नेशनल डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 को लेकर धनबाद में विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत विभिन्न बैंक शाखाओं, सीएमपीएफ कार्यालय और डाकघरों में शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में पेंशनधारकों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा दी जा रही है। पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के अवर सचिव समीन अंसारी ने बताया कि यह पहल विशेष रूप से बुजुर्ग पेंशनभोगियों के लिए उपयोगी है।

बाइट- समीन अंसारी, अवर सचिव, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग

वीओ 02. इस अभियान का सबसे बड़ा लाभ वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा है। फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के जरिए पेंशनभोगी अपने स्मार्टफोन से घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं। इससे उन्हें प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या अन्य कार्यालयों में जाने की परेशानी से राहत मिल रही है। खासकर उम्रदराज और शारीरिक रूप से असमर्थ पेंशनधारकों के लिए यह सुविधा काफी सहायक साबित हो रही है।

बाइट- पेंशनधारक

अंतिम वीओ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 5.0 के जरिए पेंशन संबंधी सेवाओं को अधिक सरल और सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बढ़ती उम्र और शारीरिक परेशानियों के बीच जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंकों के चक्कर लगाना बुजुर्गों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में फेस ऑथेंटिकेशन जैसी डिजिटल सुविधा पेंशनधारकों को घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी करने में मदद कर रही है। यह पहल डिजिटल तकनीक के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा और सम्मानजनक जीवन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

धनबाद से अजय कुमार सिन्हा की रिपोर्ट।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने धनबाद में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अभियान 5.0 के तहत शिविर लगाकर पेंशनधारकों को फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने का अवसर दिया। यह पहल पेंशनभोगियों के लिए बैंक शाखाओं में जाने की झंझट को दूर करती है और उन्हें ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाती है। इस कदम से वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल सुविधा मिलती है, जिससे उनकी आर्थिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएँ सरल और तेज़ हो जाती हैं। जनता के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि इससे पे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।