पेंशनरों के लिए SBI ने जारी की नई चेतावनी, बताया क्या करें या क्या नहीं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने कस्टमर्स की जरूरतों और परेशानी का अच्छी तरह से ख्याल रखता है.
बैंक की तरफ से समय- समय पर कस्टमर्स के लिए अलर्ट मैसेज आते रहते हैं. इसी तरह हाल ही में बैंक ने पेंशनर्स के लिए एक चेतावनी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि तमाम पेंशनर्स को इस समय PPO स्कैम से बचने की जरूरत है.
SBI ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए ये चेतावनी लोगों दी है.
जिसमें ये भी बताया गया है कि साइबर सुरक्षा के लिए बैंक की तरफ से भी कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं.
पेंशनर्स को किया अलर्ट SBI ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की है.
इस पोस्ट में एक वीडियो है जिसमें पीपीओ वेरिफिकेशन मैसेज के बारे में बताकर अलर्ट किया गया है. इस वीडियो के साथ कैप्शन में PPO स्कैम और कैप्टन Y का जिक्र किया है.
इसके साथ लिखा, 'साइबर ठग, पेंशन अधिकारियों का रूप धरकर, संदिग्ध लिंक वाले फर्जी मैसेज भेज सकते हैं.
वो लोगों से पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) अपडेट करने के बहाने उनकी निजी जानकारी शेयर करने के लिए कहते हैं.'
PPO Scam Captain Y Cyber fraudsters may impersonate pension officials and send fake messages with suspicious links, urging individuals to share their personal details for Pension Payment Order (PPO) updation.
But don t worry!
Captain Y Your Cyber Rakshak from SBI is here to guide you and remind you: Never click on suspicious links or share your personal information with anyone. Before you act, Hamesha Poochho Why? Stay alert.
Stay safe! @Cyberdost @DFS_India State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 18, 2026
आगे लोगों को इसके बारे में सचेत करते हुए लिखा गया है, 'लेकिन चिंता न करें!
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
सेंट्रल बैंक SBI ने पेंशनर्स के लिए एक नई चेतावनी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि उन्हें PPO (पॉइंट ऑफ पर्चेस) स्कैम से बचने के लिए सतर्क रहना चाहिए। यह विषय पेंशनधारकों की वित्तीय सुरक्षा पर केंद्रित है, जो अक्सर डिजिटल धोखाधड़ी के शिकार होते हैं। खबर का महत्व इस बात में है कि पेंशनर्स की आय सीमित होती है और स्कैम से होने वाला नुकसान उनके जीवन स्तर को प्रभावित कर सकता है। इस चेतावनी के कारण आम जनता को ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल मिलेगा, जिससे वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों मे