अपराध

पेरिस में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पेरिस में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

अक्टूबर 23, नई दिल्ली: फ्रांस की राजधानी पेरिस में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और स्कूलों की स्थिति बेहतर बनाने की मांग को लेकर छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शन में स्कूली और विश्वविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन को पहले अनुमति नहीं मिली थी, लेकिन आखिरी समय में इसकी इजाजत दे दी गई।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और तख्तियां दिखाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे डरकर पीछे नहीं हटेंगे और जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।

वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आने वाले दिनों में गैरकानूनी प्रदर्शनों पर रोक लगाने की बात कही है। ऐसे में सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।