व्यापार

पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पेट्रोल-डीजल और मेट्रो, ट्रेन पेमेंट पर लगेगा 1% एक्स्ट्रा चार्ज, 1 दिसंबर से SBI के नए नियम

अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल भरवाते हैं, टोल देते हैं या बस-मेट्रो जैसी ट्रैवल पेमेंट करते हैं तो 1 दिसंबर 2026 से कुछ खास ट्रांजैक्शन पर अब आपकी जेब पर थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ सकता है.

SBI Card ने अपनी वेबसाइट पर 27 अक्टूबर 2026 को नोटिस जारी करके दो नए चार्ज की जानकारी दी है और अब customers को मेल के जरिए भी बताना शुरू कर दिया है.

ऐसे में कार्ड इस्तेमाल करने से पहले इन नियमों को समझना आपके लिए जरूर है.

पेट्रोल-डीजल पर क्या बदला

अगर एक बिलिंग साइकिल में आपके कार्ड से फ्यूल पर कुल खर्च 50,000 रुपये से ज्यादा हो गया तो पूरे फ्यूल खर्च पर 1% फीस लगेगी.

ध्यान देने वाली बात यह है कि फीस सिर्फ 50,000 से ऊपर वाली रकम पर नहीं बल्कि पूरी रकम पर लगेगी.

जैसे किसी महीने आपने 60,000 रुपये का पेट्रोल भरवाया तो 10,000 पर नहीं बल्कि पूरे 60,000 पर 1% यानी 600 रुपये देने होंगे. अगर खर्च 50,000 या उससे कम रहा तो कोई फीस नहीं.

ट्रैवल पेमेंट पर क्या बदला

ट्रांसपोर्टेशन वाली किसी एक पेमेंट की रकम 30,000 रुपये से ज्यादा हुई तो उस पेमेंट पर 1% फीस लगेगी.

मान लीजिए आपने एक बार में 35,000 रुपये की ट्रैवल पेमेंट की तो 350 रुपये फीस कटेगी. यहां नियम हर एक ट्रांजैक्शन पर लागू है महीने के कुल खर्च पर नहीं.

किन पेमेंट पर लागू होगा

बैंक ने यह पहचान मर्चेंट कैटेगरी कोड यानी MCC से तय की है. ट्रैवल के लिए MCC 4111, 4784 और 4131 रखे गए हैं.

आम तौर पर ये कोड लोकल और कम्यूटर ट्रांसपोर्ट जैसे मेट्रो-लोकल ट्रेन, टोल और ब्रिज फीस यानी फास्टैग जैसी पेमेंट, और बस सर्विस के लिए इस्तेमाल होते हैं.

फ्यूल के लिए MCC 5172, 5541, 5542 और 5983 रखे गए हैं, जो पेट्रोल पंप, फ्यूल डिस्पेंसर और फ्यूल डीलर से जुड़े हैं.

अभी तक एयरलाइन या रेलवे टिकट का अलग से जिक्र नहीं है.

बैंक ने यह भी कहा है कि MCC क

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।