व्यापार

Petrol Diesel Price Today: क्या फिर लगी पेट्रोल-डीजल के दामों में आग? कच्चे तेल के बढ़ते दाम ने बढ़ाई टेंशन; देखें ताजा अपडेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Petrol Diesel Price Today: क्या फिर लगी पेट्रोल-डीजल के दामों में आग? कच्चे तेल के बढ़ते दाम ने बढ़ाई टेंशन; देखें ताजा अपडेट

Petrol Diesel Price Today 4 Oct: दुनिया में ईंधन की सप्लाई को सामान्य करने की कोशिश अमेरिका, इराक और सऊदी अरब समेत कई देश कर रहे हैं. इसके बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में अचानक तेजी देखने को मिली है.

G7 देशों ने अपने तेल के भंडार से कच्चा तेल बाजार में उतारा, लेकिन इसका असर उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ.

कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद नायरा कंपनी ने देश में पेट्रोल की कीमत 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी है.

ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या सरकारी तेल कंपनियां भी नायरा की तरह पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाएंगी? अगर ऐसा हुआ तो आम लोगों पर महंगाई का एक और बोझ पड़ सकता है.

कच्चे तेल की कीमत में बड़ा उछाल दुनिया के बाजार में तेल की सप्लाई पर्याप्त होने के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सामने आ रही खबरों का असर भी तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है.

दुनिया में कच्चे तेल की कीमत बताने वाले प्रमुख मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 97.90 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर सीधे 102.25 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है.

वहीं, अमेरिका के WTI क्रूड ऑयल की कीमत 92 डॉलर से थोड़ा गिरकर 91.11 डॉलर प्रति बैरल हो गई है.

भारत के लिए महत्वपूर्ण इंडियन क्रूड बास्केट की औसत कीमत भी करीब 116.04 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है. वहीं, OPEC के कच्चे तेल की कीमत 111 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है.

कच्चे तेल की कीमतों में इस तेजी का सीधा असर आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है.

अब नजर इस बात पर है कि सरकारी तेल कंपनियां नायरा की कीमत बढ़ाने वाली रणनीति अपनाती हैं या नहीं.

जानें आज के पेट्रोल डीजल के दाम शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) दिल्ली ₹102.12 ₹95.20 नोएडा ₹102.12 ₹95.56 गुरुग्राम ₹102.97 ₹95.64 फरीदाबाद ₹103.28 ₹95.94 मुंबई ₹111.21 ₹97.83 चेन्नई ₹107.76 ₹99.55 कोलकाता ₹113.51 ₹99.82 Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने उड़ाए होश!

शनिवार को हुई बंपर कमाई, ‘सिकंदर’ को किया चारों खाने चित

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।