व्यापार

Philanthropists List: अडानी ने लगाई लंबी छलांग, 127% ज्यादा दिया दान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Philanthropists List: अडानी ने लगाई लंबी छलांग, 127% ज्यादा दिया दान

देश के उद्योगपतियों की बात हो तो गौतम अडानी का नाम भी जरूर आता है. बंदरगाह से लेकर एयरपोर्ट, बिजली और ग्रीन एनर्जी तक उनका कारोबार फैला हुआ है.

देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल अडानी अब परोपकार के मामले में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

वित्त वर्ष 2025-26 में उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर 877 करोड़ रुपये दान किए हैं.

सबसे खास बात तो यह है कि पिछले साल के मुकाबले उनके दान में 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

इसी के साथ ही वह देश के सबसे बड़े दानदाताओं की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2026 में गौतम अडानी और उनका परिवार 877 करोड़ रुपये के योगदान के साथ दूसरे नंबर पर है.

अगर बात करें पहले स्थान कि तो उनसे आगे केवल शिव नाडर और उनका परिवार है. इन्होंने 2,593 करोड़ रुपये दान किए. ऐसे में जानते हैं कि आखिर गौतम अडानी की नेटवर्थ कितनी है?

गौतम अडानी की नेटवर्थ कितनी?

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के मुताबिक, 21 नवंबर 2026 को उनकी नेटवर्थ लगभग 85.38 अरब डॉलर है.

हां, लेकिन शेयर बाजार में कंपनियों के शेयरों की कीमत बदलने के साथ ही उनकी संपत्ति में भी उतार चढ़ाव होता रहता है.

फोर्ब्स की 2026 की भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में भी गौतम अडानी और उनका परिवार पहले स्थान पर रहा.

127% ज्यादा दिया दान

अहम बात ये है कि गौतम अडानी के दान में इस बार जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है.

फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में उन्होंने 386 करोड़ रुपये का योगदान दिया था, लेकिन अब फाइनेंशियल ईयर 2026 में यह राशि बढ़कर 877 करोड़ रुपये हो गई. यानी इस तरह से उनके दान में 491 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

प्रतिशत के हिसाब से यह इजाफा 127 प्रतिशत है.

दान देने में अंबानी से आगे अडानी

बता दें कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने वित्त वर्ष 2026 में कुल 620 करोड़ रुपये

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गौतम अडानी, भारत के प्रमुख उद्योगपति, ने वित्त वर्ष 2025-26 में 877 करोड़ रुपये का दान दिया, जो पिछले वर्ष से 127 प्रतिशत बढ़ा है। यह कदम उनके परोपकारी कार्यों में तेज़ी का संकेत देता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अडानी का दान स्तर अन्य धनी उद्योगपतियों के लिए मानदंड बन सकता है, जिससे परोपकार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। आम जनता पर इसका असर सामाजिक कल्याण परियोजनाओं में अधिक निवेश के रूप में महसूस हो सकता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास में सुधार की संभावनाएँ बढ़ेंगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।