राजनीति

पीड़िता को न्याय दिलाने आगे आए साहू समाज-भाजयुमो, सुरक्षा पर जताई चिंता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीड़िता को न्याय दिलाने आगे आए साहू समाज-भाजयुमो, सुरक्षा पर जताई चिंता

भास्कर न्यूज | बालोद 22 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक की घटना को लेकर शहर में आक्रोश है। मंगलवार को तहसील साहू संघ और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चौहान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। दोनों संगठनों ने मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई करने तथा पीड़िता के इलाज और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

तहसील साहू संघ ने पीड़िता को न्याय दिलाने के साथ उसके इलाज, पुनर्वास और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी। साहू समाज ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, सहित अन्य सभी साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की। इस दौरान तहसील साहू समाज अध्यक्ष प्रेम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, नगर साहू समाज अध्यक्ष डोमेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष चंद्रमुखी साहू, मोहन कलिहारी, गणेशराम साव, छवि सार्वा, प्रीतिबाला साहू, पवन साहू, तनसुख साहू, लेखन साहिरो, जयंत साहू, विनायक साहू, कमल साहू, रूपचंद साहू, दिलीप साहू, निरंजन साहू, छगन साहू, टिकेश्वर साहू सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

भाजयुमो ने भी एसपी को सौंपा ज्ञापन: इधर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद ने जिलाध्यक्ष गुलशन साहू के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपा। भाजयुमो ने घटना की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच के साथ घटना में शामिल सभी आरोपियों और सहयोगियों की भूमिका की जांच करने की मांग की। घटना के बाद छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

भाजयुमो की ओर से जिलाध्यक्ष गुलशन साहू, करहीभदर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पंकज चौधरी, जिला महामंत्री अनूप देशमुख एवं हिमांशु साहू, जिला सह कोषाध्यक्ष ढालेंद्र सर्वा, जिला मीडिया प्रभारी अभिन्न यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य रजत जैन, सनौद मंडल अध्यक्ष मितेश साहू, मिरीटोला मंडल अध्यक्ष अजय साहू, मंडल महामंत्री कमल बजाज एवं कोषाध्यक्ष समकित सांखला उपस्थित रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।