इतिहास

3 पीढ़ियों से रावण का पुतला बना रहा मुस्लिम परिवार:इस बार 75 फीट का रावण तैयार कर रहे सुब्बन खां, दादा से सीखी थी कला

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
3 पीढ़ियों से रावण का पुतला बना रहा मुस्लिम परिवार:इस बार 75 फीट का रावण तैयार कर रहे सुब्बन खां, दादा से सीखी थी कला

जौनपुर में धर्म भले अलग हों, लेकिन कला और संस्कृति लोगों को जोड़ने का काम करती है। शाहगंज के भादी ग्रामसभा निवासी 65 वर्षीय सुब्बन खां का परिवार इसकी मिसाल पेश कर रहा है। उनका परिवार पिछले तीन पीढ़ियों से दशहरे पर रावण का पुतला बनाता आ रहा है। इस वर्ष भी सुब्बन खां 75 फीट ऊंचे रावण का पुतला तैयार करने में जुटे हैं।

उनका हुनर शाहगंज की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सद्भाव की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। सुब्बन खां बताते हैं कि रावण का पुतला बनाने की परंपरा उनके दादा ने शुरू की थी। इसके बाद उनके पिता ने इस काम को आगे बढ़ाया और अब वह इस विरासत को संभाल रहे हैं। उनके लिए यह काम सिर्फ रोजी-रोटी का जरिया नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का माध्यम भी है।

बांस और पुआल से तैयार हो रहा 75 फीट का रावण इस बार 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए बांस, खप्पची और पुआल समेत विभिन्न सामग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। निर्माण कार्य 12 अक्टूबर से शुरू हुआ है और इसे 19 अक्टूबर की रात तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विशाल पुतले को आकार देने में सुब्बन खां का अनुभव और कारीगरी अहम भूमिका निभा रहे हैं। भरत मिलाप की लागों को भी दे चुके हैं आकर्षक स्वरूप सुब्बन खां की कला केवल दशहरे तक सीमित नहीं है। वह शाहगंज के ऐतिहासिक भरत मिलाप में निकलने वाली लागों का निर्माण भी कर चुके हैं। उनकी बनाई लागों को पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

स्थानीय सांस्कृतिक आयोजनों में उनके हुनर की अहम भूमिका रही है। हुनर से मजबूत कर रहे हिंदू-मुस्लिम एकता सुब्बन खां का परिवार अपनी कला के जरिए यह संदेश दे रहा है कि त्योहार और परंपराएं किसी एक धर्म तक सीमित नहीं होतीं। एक मुस्लिम परिवार का तीन पीढ़ियों से हिंदू पर्व दशहरे के लिए रावण का पुतला बनाना आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक साझेदारी की मिसाल है।

शाहगंज की यह परंपरा दिखाती है कि कला और विरासत धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर लोगों को जोड़ती हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।