देश

पीएम आज इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएम आज इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव का करेंगे उद्घाटन

अक्टूबर 27, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। 29 अक्टूबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कॉन्क्लेव में प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, स्टार्टअप और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ एक साथ आएंगे।

वे उभरती हुई तकनीकों तथा भारत की विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार से जुड़ी प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे। इस दौरान 12 अलग-अलग विषयों पर विचार-विमर्श होगा, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैटेरियल्स, विनिर्माण, हेल्थकेयर, ऊर्जा, जलवायु और महासागर विज्ञान शामिल हैं।

चर्चा का मुख्य केंद्र अनुसंधान की प्राथमिकताएं, राष्ट्रीय क्षमताएं और वैज्ञानिक प्रगति को व्यावहारिक उपयोग में लाना होगा। इस कॉन्क्लेव में तकनीक और नवाचार की एक बड़ी प्रदर्शनी भी होगी, जिसमें देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों और उभरती हुई तकनीकों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें लगभग 150 डीप-टेक स्टार्टअप के स्टॉल होंगे, जो तकनीकी विकास और विभिन्न क्षेत्रों में उनके संभावित उपयोगों को सामने लाएंगे।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।