देश

पीएम मोदी का चेन्नई में लोगों ने शानदार स्वागत किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएम मोदी का चेन्नई में लोगों ने शानदार स्वागत किया

अक्टूबर 11, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेन्नई में शानदार स्वागत किया गया। लोगों ने बेहद उत्साह और उल्लास के साथ प्रधानमंत्री का अभिनन्दन किया। पीएम ने सभी का अभिवादन किया और इस प्यार के लिए आभार जताया।इससे पहले एक दिवसीय चेन्नई दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। उन्होंने चेन्नई मेट्रो में पोरूर बाईपास स्टेशन से पूनामल्ली बाईपास स्टेशन और उसके बाद वापसी तक की यात्रा की। उन्होंने यात्रा के दौरान एआई, स्टार्ट अप्स और फिनटेक के पेशेवरों से बातचीत की।

वीडियो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।