देश

पीएम मोदी आज दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएम मोदी आज दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

अक्टूबर 23, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में भारत और विदेशों से 9 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

यह सम्मेलन चिन्मय मिशन की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सालभर के समारोहों का समापन होगा। चिन्मय मिशन की स्थापना वर्ष 1951 में स्वामी चिन्मयानंद ने की थी। मिशन का उद्देश्य वेदांत और भगवद्गीता की शिक्षाओं को आम लोगों तक पहुंचाना है।

पिछले 75 वर्षों में चिन्मय मिशन ने आध्यात्मिक शिक्षा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण, युवा सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम में भगवद्गीता के तमिल संस्करण का विमोचन कर इन समारोहों की शुरुआत की थी। इस संस्करण को चिन्मय मिशन ने तैयार किया था, जबकि इसका संगीत इलैयाराजा ने दिया था।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।