पीएम मोदी ने देश के विकास के लिए लगातार काम किया: रेखा गुप्ता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 14, नई दिल्ली: दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर उनका अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास, लोगों के जीवन स्तर में सुधार और राज्यों की प्रगति के लिए लगातार काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को भी हमेशा प्राथमिकता दी है और राजधानी के विकास में सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब दिल्ली के लोगों तक सीधे पहुंच रहा है।
रेखा गुप्ता के मुताबिक, आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली में अब तक करीब 9 लाख लोगों का नामांकन हो चुका है, जबकि लगभग 65 हजार क्लेम का निपटारा किया गया है।