पीएम मोदी का एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में सम्बोधन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 22, नई दिल्ली: एनडीटीवी वर्ल्ड समिट को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए विश्व बंधु की भूमिका निभा रहा है। पीएम ने देश में अव्यवस्था फैलाने का प्रयास करने वालों पर कटाक्ष किया । पीएम ने कहा कि दुनिया जहां नए आर्डर की तलाश में है, कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं।
एनडीटीवी वर्ल्ड समिट के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदलते वर्ल्ड आर्डर के बीच भारत की केन्द्रीय वैश्विक भूमिका को रेखांकित किया। नई दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में पीएम ने कहा कि भारत मानवता केन्द्रित विश्व व्यवस्था का समर्थक है। भारत के बढ़ते सामर्थ्य और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पीएम ने देश में अव्यवस्था फैलाने का प्रयास करने वालों पर ज़ोरदार कटाक्ष किया। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि दुनिया जहां नए आर्डर की तलाश में है, कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं।
पीएम ने कहा कि अपने परिवार को लगातार नाकामी के दाग़ से बचाने के लिए कांग्रेस अब भारत की उपलब्धियों को ही कटघरे में खड़ा कर रही है। यह परिवार अब उनपर बोझ बन चुका है। अंगूर इतने खट्टे हैं कि कांग्रेस अंगूर की बेल को ही काटने में जुट गई है। पीएम ने कहा कि जो लोकतान्त्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ अपनी बात रखना चाहते हैं उनकी बात भी कांग्रेस के शोर में खो जाती है। कांग्रेस की मंशा केवल एक को ही लाइम लाइट में रखना है।
पीएम ने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद आत्मविश्वास से भरा भारत विकसित और आत्मनिर्भर बनने के की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। पीएम ने कहा कि भारत स्थिरता की गारंटी और निरंतरता का आश्वासन है। पीएम ने बीते कुछ वर्षों में कई क्षेत्रों में भारत को हासिल उपलब्धियों का उल्लेख किया।
पीएम ने कहा कि भारत सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए विश्व बंधु की भूमिका निभा रहा है। परस्पर विरोधी कहे जाने वाले देश भी भारत के मंच पर एक साथ आए। ये सिर्फ संयोग नहीं है, ये विश्व बंधु के रूप में भारत की भूमिका का भरोसा है।