देश

पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट करने के अंदाज पर सौरव दास ने सवाल उठाए हैं.

पीएम मोदी ने महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण में भारत की आत्मनिर्भरता को लेकर एक पोस्ट साझा किया था.

इसमें उन्होंने युवाओं के बीच लोकप्रिय अनौपचारिक भाषा और छोटे-छोटे वाक्यों का इस्तेमाल करते हुए सरकार की नई योजना की जानकारी दी.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरव दास ने इसे जरूरत से ज्यादा जेन-जी अंदाज वाला और असहज करने वाला बताया.

उन्होंने कहा कि गंभीर पदों पर बैठे लोगों को सामान्य और जिम्मेदार भाषा में लिखना चाहिए.

नीतियां गंभीर हों या नहीं, कम से कम लेखन की गंभीरता से समझौता नहीं होना चाहिए.

Yo please write tweets like normal people holding high positions.

This sounds very wannabe Gen-Z and honestly, quite cringe.

Policies may or may not be serious, but at least don t give up on serious writing!

Saurav Das (@SauravDassss) November 4, 2026

पीएम मोदी ने पोस्ट में क्या लिखा था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में सवाल किया कि क्या भारत को अपने भविष्य की तकनीकों को ताकत देने वाले महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना चाहिए?

उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'मैं तो बिल्कुल नहीं चाहता.' पीएम मोदी ने लिथियम, निकल और कोबाल्ट जैसे खनिजों का जिक्र करते हुए बताया कि ये इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी), बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी हैं.

इसके बावजूद भारत प्रसंस्कृत खनिजों के लिए बड़े स्तर पर दूसरे देशों पर निर्भर है.

इस निर्भरता को कम करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नई योजना को मं

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।