राजनीति

पीएम मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएम मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन

अक्टूबर 08, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। इसका विषय "सीमाओं से परे विस्तार" है, जो कि डिजिटल नवाचार, अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी और प्रौद्योगिकी-आधारित विकास में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।यह वैश्विक रूप से प्रौद्योगिकी से जुड़े अग्रणी व्‍यक्तियों, नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और नवोन्मेषकों को एक मंच पर लेकर आया है।

इसमें 100 से अधिक देशों से 1.5 लाख से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि सरकार के डिजिटल इंडिया जैसे प्रयासों से मोबाइल और डाटा तक भारत के आम नागरिक की पहुंच और भी सुलभ हो गई है।प्रधानमंत्री ने कहा कि डिजिटल गवर्नेंस ने परिस्थितियों को पूरी तरह से बदल दिया है।

आज सैकड़ों सरकारी सुविधाएं मोबाइल फोन पर उपलब्ध हैं।प्रधानमंत्री ने डिजिटल और नेटवर्क के सुरक्षा फ्रेमवर्क की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इसके लिए एक ग्लोबल फ्रेमवर्क बनाने का आह्वान किया। वीडियो कैप्शन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस का 10वां संस्करण का उद्घाटन किया।बाइट: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।