देश

पीएम-मोदी के जन्मदिन पर 14 लाख दीपों से जगमगाया सीतापुर:जीआईसी मैदान में 51 हजार जले दीप जले,160 लाभार्थियों को किट मिली

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएम-मोदी के जन्मदिन पर 14 लाख दीपों से जगमगाया सीतापुर:जीआईसी मैदान में 51 हजार जले दीप जले,160 लाभार्थियों को किट मिली

सीतापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार शाम करीब 8 बजे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायतों, विकासखंडों, वार्डों, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में करीब 14 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र जगमगा उठे।

GIC मैदान में जले 51 हजार दीप और 30 हजार कैंडल जिले का मुख्य कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में हुआ। यहां 51 हजार दीप और करीब 30 हजार कैंडल प्रज्वलित की गईं। दीपों और कैंडल से सजा जीआईसी मैदान आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दीप जलाए। इस दौरान सेवा, संकल्प और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

मौके पर कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सेवता विधायक ज्ञान तिवारी, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, डीएम डॉ.

राजागणपति आर, सीडीओ डॉ.

दीक्षा जोशी और एसपी अंकुर अग्रवाल समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। राज्यमंत्री बोले- सेवा और जनभागीदारी का प्रतीक राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीप’ सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना का प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि जिलेभर में लोगों की सहभागिता से अभियान को व्यापक स्वरूप मिला।

विधायक ज्ञान तिवारी और विधायक शशांक त्रिवेदी ने भी कार्यक्रम को सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना से जोड़ने वाला बताया। डीएम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों के सहयोग के लिए आभार जताया। सीडीओ ने बताया कि आयोजन के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में व्यापक तैयारियां की गई थीं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।