देश

पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की वीडियो कॉल पर बात

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की वीडियो कॉल पर बात

अक्टूबर 02, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार से बात की और मुश्किल हालात में उनके साहस, सूझबूझ और संयम की सराहना की।

बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के कॉकपिट में को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इसके बावजूद कैप्टन स्मित ने विमान में सवार 174 लोगों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई और विमान को सऊदी अरब के तबुक शहर में आपात स्थिति में उतारा।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा देश कैप्टन स्मित के लिए प्रार्थना कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश गर्व से कह सकता है कि भारतीय दूसरों की जान लेने वाले नहीं, बल्कि दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोग हैं।

बातचीत के दौरान कैप्टन स्मित भावुक हो गए और उन्होंने प्रधानमंत्री से बात करने को अपने लिए बेहद खास पल बताया।

(कैप्शन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉल के जरिए कैप्टन स्मित मच्छार से बात कर रहे हैं)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।