राजनीति

पीएम मोदी करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2026 का उद्घाटन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएम मोदी करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2026 का उद्घाटन

अक्टूबर 08, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन इस माह 7 से 10 अक्‍टूबर तक किया जाएगा। यह दूरसंचार, डिजिटल कनेक्टिविटी और तकनीकी नवाचार में भारत की उल्लेखनीय प्रगति को प्रदर्शित करेगा।

साथ ही यह आयोजन सहयोग, निवेश और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करेगा। आईएमसी 2026 का विषय 'सीमाओं के बिना विस्तार' है। यह डिजिटल नवाचार, अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी और प्रौद्योगिकी-आधारित विकास में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है। चार दिवसीय कार्यक्रम दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।