देश

पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए वडोदरा में जबरदस्त क्रेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए वडोदरा में जबरदस्त क्रेज

सितंबर 07, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही युवाओं का जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुलने के एक घंटे के भीतर ही सभी सीटें बुक हो गईं।

इसके बाद पंजीकरण बंद कर दिया गया, जबकि 42 हजार से अधिक लोगों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया। यह पीएम मोदी के कार्यक्रम के प्रति बड़ी संख्या में युवाओं के उत्साह को दर्शाता है।इस कार्यक्रम में पूरी प्रवेश व्यवस्था डिजिटल और टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। पंजीकृत लोगों को उनके 'BookMyShow' अकाउंट पर एक डिजिटल M-टिकट मिलेगा, जिसमें एंट्री वेरिफ़िकेशन के लिए एक सुरक्षित लाइव QR कोड होगा।

रजिस्ट्रेशन और वेरिफ़िकेशन से लेकर वेन्यू में एंट्री और बैठने की व्यवस्था तक, पूरी प्रक्रिया डिजिटल रूप से मैनेज की जा रही है। इसका मकसद एंट्री को तेज बनाना और भीड़ की आवाजाही को आसान बनाना है।

फोटो- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।