देश

पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026 👁️ 5 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की

महाराष्ट्र के भायंदर में एक जमीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोस्त ने उनसे बीजेपी नेता की शिकायत की है.

प्रधानमंत्री को अपना दोस्त बताने वाले असगरअली वोरा (81 साल) ने 8 सितंबर को उनसे मुलाकात की थी.

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से अपनी जमीन को लेकर हुए विवाद की जांच सीबीआई से कराने की मांग की.

वोरा का कहना है कि प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और अब उन्हें इस मामले में न्याय मिलने की उम्मीद है.

असगरअली वोरा ने दावा किया है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के वडनगर स्थित बी.

एन. स्कूल के बचपन के दोस्त हैं.

महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक ने इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने दोस्त को न्याय जरूर दिलाएंगे.

वोरा के अनुसार, उन्होंने 1989 में भायंदर पूर्व के नवघर इलाके में करीब 2 हजार 810 वर्ग मीटर जमीन एक रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए खरीदी थी. उन्होंने न तो कभी इस जमीन को बेची थी और न ही किसी को ट्रांसफर किया था.

हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि 2011 में स्वयं बिल्डर्स के साथ मिलीभगत करके जाली दस्तावेज तैयार किए गए और बाद में उनकी जानकारी के बिना संपत्ति को दो हिस्सों में बांट दिया गया.

वोरा ने आरोप लगाया कि स्वयं बिल्डर्स को एक हिस्से का मालिक दिखाया गया है, जबकि सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस को दूसरे हिस्से का मालिक दिखाया गया है.

सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस का संबंध बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता से है.

उन्होंने कहा कि मीरा-भायंदर नगर निगम के नगर नियोजन विभाग ने उनके स्वामित्व के दावे के बावजूद विवादित जमीन पर निर्माण की अनुमति दे दी.

उन्होंने नगर निगम, राजस्व विभाग और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों पर दस्तावेजों में हेराफेरी करने में कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है.

वोरा ने कथित जालसाजी के संबंध में 2015 में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला कोर्ट में गया.

हालांकि उन्होंने दावा किया कि इस मामले मे

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।