देश

पीएम मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात के बाद ईरान ने की भारत की तारीफ, कहा- हिंदुस्तान हमारा पुराना दोस्त

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएम मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात के बाद ईरान ने की भारत की तारीफ, कहा- हिंदुस्तान हमारा पुराना दोस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात के एक हफ्ते ज्यादा समय बाद, ईरान ने सोमवार को भारत के साथ अपने रिश्तों को "बहुत अच्छा" बताया.

इसके साथ ही ईरान ने कहा कि वह इस रिश्ते को "बहुत अहमियत" देता है.

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि दोनों देशों के बीच "लंबे समय से चले आ रहे, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध" हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हिंदुस्तान हमारा पुराना दोस्त है.

भारत के साथ हमारे अच्छे संबंध- ईरान ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बघाई ने कहा, "भारत शंघाई सहयोग संगठन और ब्रिक्स, दोनों का सदस्य है.

यह उन देशों में से भी एक है जिनके साथ हमारे कई क्षेत्रों में अच्छे संबंध हैं, जिसमें खासकर व्यापार और आर्थिक सहयोग शामिल हैं." बता दें कि बघाई का ये बयान 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट से पहले आईं, जो भारत की अध्यक्षता में 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने जा रहा है.

Esmail Baghaei, @IRIMFA_SPOX Spokesperson for the Ministry of Foreign Affairs of the I.R. #Iran : One of the meetings that President Masoud Pezeshkian held in Bishkek was with the Prime Minister of #India .

Our relationship with India is a long-standing, historic and...

pic.twitter.com/To8UVIbCGz — Iran in India (@Iran_in_India) September 7, 2026 भारत के साथ और बातचीत करना चाहता है ईरान एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बघाई ने कहा कि ईरान ब्रिक्स समिट का इस्तेमाल भारत के साथ आपसी हित के मुद्दों पर बातचीत जारी रखने के मौके के तौर पर करेगा.

उन्होंने कहा, "आमतौर पर ईरान और भारत के बीच बातचीत में कई मुद्दों पर चर्चा होती है, जिनमें चाबहार पोर्ट भी शामिल है, जो दोनों देशों के लिए अहम है." बिक्स समिट में दोनों देशों के बीच हो सकती है बातचीत उन्होंने आगे कहा, "हम निश्चित रूप से ब्रिक्स समिट से मिले मौके का इस्तेमाल भारत के साथ आपसी हित के मुद्दों पर अपनी बातचीत और चर्चा जारी रखने के लिए करेंगे." बघाई ने कहा कि भारत के साथ ईरान के रिश्ते लगातार बेहतर हो रहे हैं हिंदुस्तान के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने हैं.

बता दें कि इस साल की शुरुआत में मिडिल ईस्ट में जंग की शुरुआत होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन की पहली मुलाकात 31 अगस्त को बिश्केक में हुई थी.

US की चेतावनी के बीच ईरान-भारत संबंधों पर नजर बता दें कि ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई का ये बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका भारत और ईरान के बीच संबंधों पर नजर रख रहा है.

दरअसल, पिछले हफ्ते अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि पीएम मोदी और पेजेशकियन की मुलाकात का मकसद भारत-ईरान ट्रेड डील का रास्ता बनाना था.

फॉक्स न्यूज रेडियो से बातचीत के दौरान रुबियो ने कहा था कि देश अपनी विदेश नीति अपना सकते हैं, लेकिन उन्होंने ईरान को अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने में मदद करने के खिलाफ चेतावनी दी.

ये भी पढ़ें: कैसे हैं भारत और ईरान के राजनीतिक और व्यापारिक संबंध?

इजराइल से जंग का क्या पड़ेगा असर रुबियो ने दी थी प्रतिबंध लगाने की धमकी रूबियो ने कहा, "किसी भी देश को ऐसे तरीके बनाने में उनकी मदद नहीं करनी चाहिए जिनसे वे रेवेन्यू कमा सकें और फिर उस पैसे का इस्तेमाल आतंकवाद को बढ़ावा देने और परमाणु हथियार बनाने की कोशिश में कर सकें." उन्होंने आगे कहा कि जो देश तेहरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद करेंगे, उन पर भी अमेरिका प्रतिबंध लगा सकता है.

उन्होंने कहा, "और अगर कोई देश ऐसा करने का फैसला करते हैं, तो हमें उन पर भी प्रतिबंध लगाने होंगे." ये भी पढ़ें: India-Iran Relation: सुलग रहा ईरान, अमेरिका से तनाव के बीच भारत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें क्या होगा असर

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।