पीएम मोदी ने उत्तराखंड स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 09, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस पर सभी राज्यवासियों को बधाई दी। अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा कि, “उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारी यह देवभूमि आध्यात्मिक चेतना और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से समृद्ध है। मनोरम पर्वतीय परिदृश्यों, पवित्र नदियों और पावन चारधाम के साथ-साथ यह प्रदेश अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के लिए भी विशिष्ट पहचान रखता है।
राज्य के परिश्रमी, प्रतिभाशाली और प्रगतिशील लोगों की सक्रिय भागीदारी से उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुझे विश्वास है कि प्रकृति एवं संस्कृति प्रेमियों का यह प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर तेज गति से आगे बढ़ता रहेगा।
यह विशेष अवसर राज्य के सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।”
स्रोत: @narendramodi
कैप्शन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (फाइल फोटो)
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी निवासियों को बधाई दी, इस अवसर पर उन्होंने राज्य की आध्यात्मिक और प्राकृतिक समृद्धि पर प्रकाश डाला। यह विषय राज्य के इतिहास और सांस्कृतिक पहचान को मान्यता देने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का प्रतीक है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाती है और स्थानीय लोगों में गर्व एवं प्रेरणा पैदा करती है। इससे जनता में पर्यटन, शिक्षा और बुनियादी ढाँचे के प्रति उत्साह बढ़ सकता है, साथ ह