पीएम से प्रेरित होकर महिला ने शुरू किया डिजाइनर दीयों का कारोबार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हजारीबाग के हत्थामेदी गांव की रेखा देवी ने डिजाइनर दीये बनाने का कारोबार शुरू कर गांव की सात अन्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ा है। उनके तैयार दीयों की मांग झारखंड के कई जिलों के साथ बिहार के विभिन्न शहरों में भी है।
Short Headline: पीएम से प्रेरित होकर महिला ने शुरू किया डिजाइनर दीयों का कारोबार
Location: Hatthamedhi, Hazaribagh, Jharkhand
04 नवंबर, हजारीबाग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन से प्रभावित होकर हजारीबाग जिले के हत्थामेदी गांव की रहने वाली रेखा देवी ने स्वरोजगार की एक अनूठी मिसाल पेश की है। रेखा देवी ने इस दीपावली पर डिजाइनर दीयों का व्यवसाय शुरू किया है और अपने साथ गांव की 7 अन्य महिलाओं को जोड़कर उन्हें भी आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं।
वॉयस ओवर - 1: हजारीबाग की रेखा देवी ने खुद का डिजाइनर दीया बनाने का व्यवसाय शुरू किया है। रेखा देवी बताती हैं कि दीपावली से एक महीने पहले से ही उन्हें थोक और खुदरा आर्डर मिलने शुरू हो गए थे। उनकी यह सुंदर कला अब केवल हजारीबाग तक ही सीमित नहीं है, बल्कि रामगढ़, चतरा, बोकारो, रांची के साथ-साथ पड़ोसी राज्य के पटना और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों तक भी भेजे जा रहे हैं।
बाइट (01): रेखा देवी, स्थानीय कारीगर एवं उद्यमी
वॉयस ओवर - 2: दीये तैयार करने की यह पूरी प्रक्रिया भी बेहद दिलचस्प और तकनीकी है। कारीगर काजल कुमारी बताती है सबसे पहले मिट्टी, पानी और आवश्यक केमिकल को एक निश्चित मात्रा में मिलाकर तैयार किया जाता है। इसके बाद आधुनिक मशीनों की मदद से आकर्षक और कलात्मक दीये ढाले जाते हैं।
बाइट (02): काजल कुमारी, कारीगर
वॉयस ओवर - 3: इन महिला उद्यमियों को बेहतर बाजार और साजो-सामान उपलब्ध कराने में परिवार के पुरुष सदस्य भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। सहयोगी दीपक प्रजापति बताते हैं कि महिलाओं के जुड़ने से इस व्यवसाय को एक नई गति और रफ्तार मिली है।
बाइट (03): दीपक प्रजापति, कारीगर
वॉयस ओवर अंतिम: रेखा देवी जहाँ एक ओर अपनी मेहनत और लगन से खुद और गांव की अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने पारंपरिक दीया व्यवसाय को नया और आधुनिक स्वरूप देकर दीपावली की रौनक को और बढ़ा दिया है।
हजारीबाग से गौरव प्रकाश की रिपोर्ट ।