पीएम के वैशाली दौरे को लेकर नित्यानंद राय ने घर-घर पहुंचाया अक्षत का निमंत्रण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
वैशाली में 21 नवंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर नित्यानंद राय ने घर-घर अक्षत देकर लोगों को आमंत्रित किया और विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की।
18 नवंबर , वैशाली (वैशाली , बिहार) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को वैशाली जिले के राजापाकर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने अक्षत लेकर घर-घर पहुंचकर लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से पूरे उत्साह और आत्मीयता के साथ कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
घर-घर अक्षत देकर आमंत्रित करने की परंपरा का महत्व बताते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में अक्षत केवल चावल का दाना नहीं, बल्कि श्रद्धा, सम्मान, शुभता और मंगलकामना का प्रतीक है। अक्षत देकर किसी को आमंत्रित करना महज कार्यक्रम में बुलाना नहीं, बल्कि उसे सम्मानपूर्वक किसी शुभ अवसर का सहभागी बनने का निमंत्रण देना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैशाली आगमन बिहार के लिए विशेष महत्व रखता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार विकास, औद्योगिक प्रगति, आधारभूत संरचना, रोजगार और निवेश के नए अवसरों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार की प्राथमिकता बिहार को विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करना है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आम लोगों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। प्रयास है कि वैशाली सहित आसपास के जिलों के प्रत्येक घर तक आमंत्रण पहुंचे, ताकि अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर सकें।
नित्यानंद राय ने कहा कि अक्षत लेकर घर-घर पहुंचना हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक आत्मीयता का प्रतीक है। यह निमंत्रण केवल एक कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह नहीं, बल्कि बिहार के गौरव, विकास और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान है। उन्होंने लोगों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में नित्यानंद राय ने वैशाली जिले में घर-घर जाकर अक्षत का वितरण कर लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के 21 नवंबर के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह पहल विकास भारत के संकल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे स्थानीय जनता को सीधे कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलता है, जिससे राजनैतिक भागीदारी और सामाजिक जागरूकता बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि वे विकास योजनाओं के प्रति अधिक जागरूक और सक्रिय हों, तथा स्थानीय स्तर पर सरकार के का