देश

पीएनबी के एमडी-सीईओ अशोक चंद्रा पहुंचे मेरठ, रासना में ग्रामीणों को बताए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पीएनबी के एमडी-सीईओ अशोक चंद्रा पहुंचे मेरठ, रासना में ग्रामीणों को बताए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ

पीएनबी के एमडी-सीईओ अशोक चंद्रा पहुंचे मेरठ, रासना में ग्रामीणों को बताए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी परिवार को सौंपा आर्थिक सहायता का चेक, सीसीएसयू में कर्मचारियों से किया सीधा संवाद मेरठ। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्रा ने मंगलवार को मेरठ का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने रासना स्थित श्री शालिग्राम शर्मा पीजी कॉलेज में आयोजित सामाजिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। वहीं, शाम को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में आयोजित टाउन हॉल मीटिंग में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया।

रासना में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व एमडी एवं सीईओ ने अंचल प्रमुख अजय टिबड़ेबाल और मंडल प्रमुख नीरज आनंद के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, बैंकिंग संवाददाता (बीसी) तथा स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्यागी, ग्राम प्रधान अमरीश त्यागी तथा बाडम के ग्राम प्रधान राजीव त्यागी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

अपने संबोधन में अशोक चंद्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना आम नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। बैंक कर्मचारियों को सक्रियता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहिए।

इस अवसर पर एमडी एवं सीईओ ने बाडम शाखा के दिवंगत ग्राहक अश्विनी त्यागी के परिवार के सदस्य कुलदीप त्यागी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाएं विपत्ति के समय परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में अंचल प्रमुख ने स्वागत किया, जबकि मंडल प्रमुख मेरठ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दौरे के दूसरे चरण में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में टाउन हॉल मीटिंग आयोजित की गई। इसमें मेरठ अंचल के विभिन्न मंडलों के मंडल प्रमुख, उपमहाप्रबंधक, शाखा प्रमुख सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक चंद्रा एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया।

एमडी एवं सीईओ ने अपने संबोधन में ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता, डिजिटल बैंकिंग के विस्तार, एमएसएमई और कृषि क्षेत्र में ऋण प्रवाह बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने बैंक की प्रगति में प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अंचल प्रमुख ने बैंक की व्यावसायिक उपलब्धियों और भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।

अंत में मंडल प्रमुख मुरादाबाद इंदु खिवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। दोनों कार्यक्रमों का संचालन अंचल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) कमलेश कुमार मिश्र और गुंजन त्रेहन ने संयुक्त रूप से किया।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अशोक चंद्रा का मेरठ में रासना की यात्रा ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से की गई। इस दौरे के दौरान उन्होंने पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभार्थी परिवार को आर्थिक सहायता का चेक सौंपा और कर्मचारियों से सीधा संवाद किया। यह कदम बैंक के समाजसेवा कार्यक्रमों को मजबूत करने और ग्रामीण समुदाय में वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने के प्रयास को दर्शाता है। जनता के लिए इसका असर यह है कि वे नई योजनाओं के लाभों के बारे में जान सकेंगे,

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।