अपराध

पिकअप और ऑटो के बीच हुई भिडंत में 3 महिलाओं की मौत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पिकअप और ऑटो के बीच हुई  भिडंत में 3 महिलाओं की मौत

कोरिया, 3 अक्टूबर 2026

कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र के ग्राम सांवारावा में कल रात एक पिकअप और ऑटो के बीच हुई भिड़ंत में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह महिलाएं घायल हो गईं। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे। सभी बिलारो गांव में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव करहीपारा छिंदिया लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम सांवारावा के पास एक पिकअप वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनका उपचार जारी है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।