पीलीभीत में सेवा संकल्प अभियान के तहत सजी मनमोहक रंगोली
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पीलीभीत में गांधी स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा विभाग की ओर से आकर्षक और मनमोहक रंगोली सजाई गई। रंगोली ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।रंगोली में विभिन्न रंगों के माध्यम से सुंदर आकृतियां और संदेश प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लोगों ने रंगोली की जमकर सराहना की। लोगों ने शिक्षा विभाग की इस पहल की तारीफ करते हुए इसे अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला प्रयास बताया।