अपराध

पिपराली रोड पर बिजली कटौती की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट, नालियों की खराब स्थिति, जलभराव और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पिपराली रोड पर बिजली कटौती की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट, नालियों की खराब स्थिति, जलभराव और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आई

सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपने क्षेत्र की जनसमस्याएं प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से स्ट्रीट लाइट, नालियों की खराब स्थिति, गंदे पानी का भराव, बिजली कटौती और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। नागरिकों की ओर से पोस्ट की गई समस्याओं पर संबंधित विभाग भी कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ समस्याओं का समाधान करवाकर लोगों को राहत दी गई है, जबकि कई इलाकों के लोग अब भी अपनी समस्याओं के समाधान का इंतजार कर रहे हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए...

पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली...

एईएन धर्मेंद्र सैनी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' पिपराली रोड, धोबियों का मोहल्ला से पुष्पा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में बार-बार बिजली कटौती हो रही है। लगातार बिजली कटौती के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद एईएन धर्मेंद्र सैनी ने मामले का संज्ञान लेकर बिजली कटौती की समस्या का समाधान करवाया।

समस्या का समाधान होने के बाद लोगों को राहत मिली। नागरिक की समस्या पर कार्रवाई करवाने के लिए एईएन धर्मेंद्र सैनी को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। पिपराली रोड पर अधूरा पड़ा सड़क निर्माण पूरा हुआ ओम रेजिडेंसी से ओमप्रकाश जांगिड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि पिपराली रोड पर सड़क निर्माण का काम अधूरा पड़ा हुआ है।

सड़क निर्माण पूरा नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या 'भास्कर समाधान' पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई की गई और सड़क निर्माण से जुड़ी समस्या का समाधान करवाया गया। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है...

सिविल कॉलोनी में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं, रात में अंधेरे से परेशानी सिविल कॉलोनी, आनंद नगर से डॉ.

विभा गुप्ता ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हुई है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने संबंधित विभाग से क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवाकर रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है।

पुरोहित जी की ढाणी में टूटी नालियों से सड़क पर भरा गंदा पानी पुरोहित जी की ढाणी से सुनील कुमार जांगिड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र की पूरी नालियां टूटी हुई हैं। नालियां खराब होने के कारण गंदा पानी जगह-जगह जमा हो गया है। पानी और गंदगी के कारण लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों को रोजाना इसी रास्ते से आवागमन करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से टूटी नालियों की मरम्मत करवाकर गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं।

ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं।

शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए... 1. ‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:वार्ड 46 में बेसहारा कुत्तों और हेडा चौक पर लीकेज पाइपलाइन की समस्या हुई दूर, एईएन किरण बनीं 'स्टार ऑफिसर' 2.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 3.

सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 4.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 5.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':शहर में 'भास्कर समाधान' पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 6.

गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं 'स्टार ऑफिसर' 7.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 8.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 9.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 10.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

सड़कें, बिजली, जल – ये सब नागरिकों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी को प्रभावित करते हैं। जब भी कोई समस्या सामने आए, तो उसे ‘भास्कर समाधान’ जैसे मंच पर उठाना चाहिए, ताकि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर सके। यह एक उदाहरण है कि सक्रिय भागीदारी से बदलाव संभव है। हमें भी अपने आस-पास की छोटी‑छोटी समस्याओं को पहचानकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए, ताकि समाज में हर आवाज़ सुनी जाए और सभी का जीवन बेहतर हो।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।