देश

पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम

30 सितम्बर 2026, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में अनुसूचित जाति उपयोजना और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य पालन विभाग ने भीमताल स्थित केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान के सहयोग से किया। प्रशिक्षण में आधुनिक मत्स्य पालन, ट्राउट पालन, मत्स्य आहार, उत्पादन और विपणन से संबंधित जानकारी दी गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले मत्स्य पालकों को प्रशस्ति पत्र दिए गए तथा मत्स्य आहार और आवश्यक उपकरण वितरित किए गए।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मत्स्य पालकों से प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से समझकर उन्हें व्यावहारिक रूप से अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने जिले में ट्राउट पालन की संभावनाओं का बेहतर उपयोग करने और मत्स्य उत्पादों की गुणवत्ता व विपणन पर विशेष ध्यान देने को कहा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।