राज्य

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया शुरू

12 अक्तूबर 2026, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले में बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। कॉलेज के संचालन के लिए फैकल्टी की व्यवस्था पूरी कर ली गई है, इसके साथ ही एमबीबीएस पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से पिथौरागढ़ सहित आसपास के पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों में चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

प्रथम वर्ष के लिए एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 50 सीटों का प्रावधान किया गया है, जिनमें 7 सीटें केंद्र कोटे की और 43 सीटें राज्य कोटे के अंतर्गत निर्धारित हैं।

राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य एके सिंह ने बताया कि केंद्र कोटे की 7 सीट में से 3 सीटों पर एडमिशन किया जा चुका है। राज्य कोटे की 43 सीटों को भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होते ही इसी माह से कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- एके सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, पिथौरागढ़

फोटो

कैप्शन- पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।